---Advertisement---

15 जनवरी तक हेमंत सरकार के मंत्रियों को बंगला देने की तैयारी, विधायक आवास अब तक फाइनल नहीं

On: January 1, 2025 10:20 AM
---Advertisement---

रांची: राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों को अब तक रहने के लिए आवास आवंटित नहीं किया गया है। विधायक आवास के लिए फिलहाल सूची ही तैयार हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि कई विधायकों ने एक ही आवास को लेने के लिए अपनी इच्छा जतायी है, जिस वजह से परेशानी हो रही है।

हालांकि, पहले भी जो विधायक रहे थे वो अभी उस विधायक आवास पर जमे हैं, वही कुछ हारे हुए विधायकों को भी आवास में रहने देना है या नहीं इस पर भी फिलहाल मंथन चल रहा है। भवन निर्माण विभाग ने विधायक आवास की पूरी सूची और विधायकों की लिस्ट राज्य के मुख्यमंत्री के समक्ष भेजी है वहीं, इसे अंतिम रूप दिया जायेगा।

इधर, राज्य के सभी 11 कैबिनेट मंत्रियों को बंगला देने की तैयारी तेजी से चल रही है। एचईसी स्मार्ट सिटी में बंगला बनकर तैयार है, जिसे फिनिशंग टच दिया जा रहा है। 15 जनवरी तक मंत्रियों का गृह प्रवेश कराने की तैयारी चल रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now