---Advertisement---

महादेव मंडा: प्राकृतिक सुंदरता के बीच बसा है यह प्राचीन शिवालय, पांडवों ने यहां बिताया था अज्ञातवास

On: January 2, 2025 7:54 AM
---Advertisement---

लोहरदगा: सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत अन्तर्गत चंदवा गढ़गांव में 1200 फीट ऊंचाई पर पहाड़ में महादेव मंडा गुफा स्थित है। जहां एक अति प्राचीन शिवलिंग दर्शन करने का सौभाग्य भीमसेनी एकादशी के दिन प्राप्त हुआ।


गुमला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर लोहरदगा सीमांकन में मौजूद महादेव मंडा का अति प्राचीन गुफा मौजूद है। मान्यता है कि अज्ञातवास के समय पांडवों का समय यहां भी व्यतीत हुआ था। गढ़ गांव चंदवा विरासत के राजा विराट के यहां पांडवों द्वारा दैनिक मजदूरी का कार्य किया गया था। बगल के ईचागढ़ नदी में आज भी आसपास के ग्रामीण नदी से सोना निकालते हैं। जिनकी आजीविका का मुख्य साधन माना जाता है।

प्राकृतिक सुंदरता से सजा हुआ पहाड़ के बीच अवस्थित गुफा ,गुफा के अंदर शिवलिंग मनमोहक है। इतनी ऊंचाई पर भी गुफा में सालों भर पानी मौजूद रहता है। गुफा के अंदर से निकलने वाला सुरंग पहाड़ के ऊपर से गुजरते हुए पांच पांडव पहाड़ गणेशपुर गांव में निकलता है। जो पांडवों के अज्ञातवास का जीता जागता उदाहरण है। पहाड़ में ही कई जगह शिवलिंग एवं ईश्वरीय कृति बना हुआ है ,जो यहां की रहस्यमयी जगह को उजागर करता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें