---Advertisement---

चन्द्रयान-3 की सफलता पर आर के पब्लिक स्कूल में मिठाई खिलाकर मनाई गई खुशियाँ

On: August 24, 2023 4:17 PM
---Advertisement---

गढ़वा: चन्द्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग होने पर आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने इसरो व देश के समर्पित सभी वैज्ञानिकों को इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 को सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व में हमारा मान-सम्मान बढ़ाया है।आज पूरा विश्व भारत का गुणगान कर रहा है।आज हमारा देश विश्व में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है,इससे देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।स्कूल असेंबली में अनुप कुमार पाण्डेय ने इसरो व चन्द्रयान-3 के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसरो व वैज्ञानिकों ने आज दुनिया को बता दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। छात्र-छात्राओं ने भी भारत माता की जय,वन्दे मातरम् के नारे लगाकर और देश के वैज्ञानिकों के लिए तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद