---Advertisement---

रमना: गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में अम्बेडकर चेतना मंच का धरना प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

On: January 4, 2025 4:21 PM
---Advertisement---

रोहित रंजन

रमना (गढ़वा): अम्बेडकर चेतना मंच के तत्वधान में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में किया गया.इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध संसद भवन में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है जो काफी निंदनीय है.

वक्ताओं ने कहा की जिस प्रकार से गृह मंत्री के द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है वह पूरे देश को शर्मसार करने का काम किया गया हैं.अंबेडकर चेतना मंच के कई वक्ताओं ने गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की.

इस अवसर पर सचेकत रामचंद्र राम,हरिहर राम,अनिल राम, विजय राम,श्रवण राम,विनय पहाड़िया,महेश राम,संजय राम,अजय राम,लखन राम सहित कई लोग मौजूद थे.

इसके पूर्व गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन सर्वेश्वरी चौक पर किया गया. तत्पश्चात पैदल मार्च करते प्रखंड कार्यालय पहुंचकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हुआ.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now