---Advertisement---

चीन के नये वायरस की भारत में इंट्री, बेंगलुरु से 8 महीने के बच्चे में!

On: January 6, 2025 5:50 AM
---Advertisement---

एजेंसी: चीन में हाहाकार मचा रहे एचएमपीवी वायरस का पहला मामला भारत में आने की खबर है. बेंगलुरु में 8 महीने के बच्चे में एचएमपीवी ( ह्यूमन न्यूमोनो ) वायरस की पुष्टि की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की आधिकारिक रूप से अभी तक पुष्टि नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों को बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इसका खून का टेस्ट अस्पताल में किया गया। जिसमें एचएमपीवी की वायरस की पुष्टि बेंगलुरु बेपटिस्ट हॉस्पिटल ने की है। 3 जनवरी को इस वायरस की पुष्टि इस बच्चे में की है। बच्चों के कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिल पाई है।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चीन में फैली बीमारी को लेकर अलर्ट मोड पर है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें