---Advertisement---

गढ़वा: यातायात नियमों के पालन करने को लेकर सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारियों व कर्मियों के बीच पम्पलेट वितरित

On: January 7, 2025 3:43 PM
---Advertisement---

गढ़वा: समाहरणालय गढ़वा स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में सड़क सुरक्षा की महत्वपूर्ण बाते बताई गई एवम् पम्पलेट का वितरण किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभी सरकारी कार्यालयों मे काउंसलिंग कर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया गया, जैसे- बाइक चलाने वक्त हेलमेट का प्रयोग ज़रूर करे, कभी भी नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति ना दे, कभी भी गति सीमा को पार ना करे, रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करे, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जाए, हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिटन योजना के बारे में भी जागरूक किया गया और बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। सभी लोगो से अनुरोध किया गया कि कभी भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखें तो निष्पक्ष होकर आगे बढ़कर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करे या फिर नज़दीकी अस्पताल में पहुँचा कर गुड सेमरिटन बने सभी लोगो के बीच रोड़ सेफ्टी हैण्डबुक और रोड़ सेफ्टी पम्पलेट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन संजय बैठा आदि उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल