---Advertisement---

झारखंड में इस दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहली बार मैकलुस्कीगंज का पारा 1.5 डिग्री; 10 डिग्री से नीचे पहुंचा 20 जिलों का तापमान

On: January 9, 2025 6:14 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में पहाड़ से आ रही हवाओं का सीधा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा है कि अभी हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले चार दिन मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

बर्फीली हवा की वजह से राज्य का तापमान अभी अपने सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है। राज्य में 20 जिले ऐसे हैं, जहां का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। केवल चार जिले ही ऐसे हैं जहां 10 डिग्री या इससे अधिक तापमान है।

रांची के मैकलुस्कीगंज में एक बार फिर ठंड अपने पूरे शबाब पर है। नए साल में पहली पारा गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। जिसके चलते पेड़, झाड़ियों, बाहर खड़े छोटे वाहनों पर पड़े ओस की बूंदें बर्फ की तरह लग रही हैं।

गोर्डन गेस्ट हाउस में लगे तापमान मापक यंत्र से गुरुवार को गेस्ट हाउस के निदेशक नेलशन पाल गोर्डन ने टेंपरेचर मापा। न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फिर दिखेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड अभी जारी रहेगी। उसके बाद फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड के कई जिलों पर पड़ सकता है। इसके असर से न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर झारखंड में 2 से 3 दिनों तक रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र का कहना है कि 11 जनवरी तक राजधानी का न्यूनतम तापमान इसी तरह रहेगा। 12 जनवरी से आकाश में बदल छाने का अनुमान है। 14 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।

राज्य के शहरी क्षेत्रों में भी गिरा तापमान

ऐसा नहीं है कि राज्य के केवल ग्रामीण इलाकों में ही ठंड अपना असर दिखा रही है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य के शहरी क्षेत्र में लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुमला का पारा 9.3 डिग्री तथा सरायकेला और लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अतिरिक्त राज्य के करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा।

राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री के नीचे चला गया है। एक दिन में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। रांची का पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

10 जिलों में घने कोहरे का असर, हो रहे हादसे

मौसम केंद्र ने राज्य के 10 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र ने बताया है कि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में घना कोहरा रह सकता है। इसको लेकर सर्तक रहने की जरूरत है।

10 डिग्री से नीचे पहुंचा 20 जिलों का तापमान

देवघर : 09
धनबाद : 09
दुमका : 09
गिरिडीह : 08
गोड्डा : 10
जामताड़ा : 09
पाकुड़ : 10
साहिबगंज : 10
कोडरमा : 07
चतरा : 07
गढ़वा : 07
लातेहार : 07
लोहरदगा : 08
पलामू : 07
बोकारो : 08
रामगढ़ : 07
हजारीबाग : 08
रांची : 08
खूंटी : 09
गुमला : 08
पूर्वी सिंहभूम : 10
सरायकेला : 09
पश्चिम सिंहभूम : 07

सिमडेगा : 06

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न