---Advertisement---

15 दिनों के अंदर जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करें : शिल्पी नेहा तिर्की

On: January 10, 2025 3:56 PM
---Advertisement---

रांची: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने लापुंग प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान इस दौरान मंत्री शिल्पी ने 15 दिनों के अंदर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड कार्यालय और पंचायत सचिवालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिसे जल्द समाप्त किया जाएगा। उन्होंने पंचायत सचिवों को इस प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरा करने का आदेश दिया।

बैठक के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कुआं निर्माण में गड़बड़ी पर भी अधिकारीयों को फटकार लगाया। जिसमें बिना काम पूरा हुए राशि की निकासी और योजना के बंदर-बांट की बात सामने आई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने लापुंग में हाथी और जंगली भालू के आतंक से बचाव के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया। मंत्री ने लापुंग के कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण किया। बकरी और मछली पालन को लेकर उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now