---Advertisement---

रांची हिंदपीढ़ी ऐसे लापता हुई थी दो बहनें, हुआ खुलासा! हर कोई हैरान…!

On: January 16, 2025 9:23 AM
---Advertisement---

रांची : प्रदेश की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से बीते 11 जनवरी को गायब हुई हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्ट्रीट रोड की रहने वाली दो सगी बहनों को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कर्नाटक से अपने कब्जे में ले लिया है। उनसे पूछताछ के बाद जो खुलासा हुआ जिसे सुनकर सभी हैरान है जो चर्च में है।

बता दें कि सेंट्रल स्ट्रीट रोड की रहने वाली 20 साल की रहनुमा परवीन और उसकी सगी बहन 18 साल की अमरीना परवीन दोनों बहने गायब हुई थीं, उस रोज से रांची पुलिस की नींद उड़ गयी थी। मामले में अज्ञात टेम्पो ड्राइवरों के खिलाफ अपहरण का केस तक दर्ज कर लिया गया था। पुलिस-प्रशासन के छोटे-बड़े अधिकारी से लेकर हेल्थ मिनिस्टर और सांसद तक दोनों बहनों के घर जाना पड़ा। युवा सीएम हेमंत सोरेन खुद इस मामले पर नजर रखे हुए थे। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता की देखरेख में SIT बनायी गयी थी। कोतवाली DSP, सिटी DSP के अलावा हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, कोतवाली, बीआइटी, पंडरा, पुंदाग, एससी-एसटी, खरसीदाग ओपी और खेलगांव ओपी प्रभारी को SIT में शामिल किया था। टेक्निकल सेल की मदद ली गयी। बहनों के मोबाइल का आखिरी लोकेशन ओरमांझी में मिला था। करीब पांच दिन की ताबड़तोड़ छानबीन के बाद दोनों बहनों का लोकेशन कर्नाटक में मिला। रांची से कर्नाटक गयी पुलिस की स्पेशल टीम ने कर्नाटक ने दोनों बहनों को सही सलामत रिकवर कर लिया। वहीं, उनके साथ दो लड़कों को भी कस्टडी में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार एक लड़का रांची का रहने वाला है। वहीं, दूसरा लड़का हैदराबाद का रहने वाला बताया गया।

पुलिस के सीनियर अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दोनों बहनें इश्क के चक्कर में अपनी मर्जी से भागी थीं। पूरी प्लानिंग पहले से की गयी थी। तय प्लानिंग के अनुसार दोनों बहनें बीते 11 जनवरी को आधार कार्ड अपडेट करवाने के बहाने अपने घर से निकली थी। घर में उन्होंने बताया था कि आधार कार्ड अपडेट कराने के वास्ते कांटाटोली स्थित आधार के दफ्तर जा रही हैं। शनिवार को दिन के करीब साढ़े 12 बजे दोनों बहनें घर से निकल गयी। इसके बाद दिन के करीब 1:20 बजे एक बहन ने फोन कर अपने पिता से कहा कि “ऑटो चालक ने हमलोगों से मोबाइल और पर्स छीन लिया है। हमलोगों को जबरदस्ती कहीं दूसरी जगह पर ले जा रहा है।” इतना बोलने के बाद फोन काट दिया और अपने दो दोस्त के साथ रांची छोड़ दी। दोनों बहने शादी करने के मकसद से घर से भागी थी।

इधर, गठित SIT दोनों बहनों और उसके दोस्तों को लोकर बीत देर शाम रांची पहुंच गयी। आज यानी गुरुवार को सभी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इधर, लड़कियों के कुछ पड़ोसियों ने बताया कि दोनों बहनों को देख कभी ऐसा नहीं लगा कि इतना बड़ा कदम उठायेंगी। आखिर उनके मां-बाप को भी कहां अंदाजा होगा कि बेटियां उनके दामन पर खुरेंच लगा जायेंगी। मामला सुर्खियों में है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने