---Advertisement---

हरिहर मेला धूमधाम से संपन्न

On: January 17, 2025 2:49 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड के कोचों गांव में हरिहर मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस मेले में दुर दराज से ग्रामीणों ने बड़े-बड़े विशाल बने आकार के टुसू लेकर नाचते गाते हुए डीजे बॉक्स के साथ मेले में पहुंचे। वहीं मेला कमेटी के द्वारा टुसू में प्रथम विजेता एवं द्वितीय विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अमित कुमार महतो पूर्व विधायक सीमा देवी उपस्थित थे। बताते चले की हरिहर मेला का उद्देश्य रहा है कि पक्ष एवं विपक्ष के नेता दोनों ही एक मंच पर एक साथ नजर आते हैं मगर इस बार वह नजारा देखने को नहीं मिला। इस मेले में एक से एक खिलौने के दुकान,घरेलू समान,सब्जी,चाट पुचका,ईख, कपड़े आदि की दुकान लगे हुए नजर आते हैं वही ग्रामीणों को खरीदारी करने में सामान की सुविधा होती है। इस मौके पर जिप सदस्य उपाध्यक्ष बिना चौधरी,जिप सदस्य लक्ष्मी देवी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक, देवेंद्र नाथ महतो, सुनील सिंह, डॉ विवेक कुमार आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now