गढ़वा

गढ़वा: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

गढ़वा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शेखर जमुआर ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आये दर्जनों फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी। सभी आवेदनों के निष्पादन के लिए उपायुक्त श्री जमुआर ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनता दरबार में आये आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,पारिवारिक बंटवारा,अवैध कब्जा,मानदेय भुगतान,राशन संबंधित मामले,स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामले थे। उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर आवश्यक निर्देश दिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *