---Advertisement---

मुरी ओ पी के शिव मंदिर में प्रथम वार्षिक उत्सव मनाया गया

On: January 23, 2025 2:33 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-मुरी ओ पी थाना प्रांगण में स्थित शिव मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के वार्षिकोत्सव पर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर स्वर्णरेखा नदी के पावन तट पर कलश में जल भरकर शिव मंदिर परिसर पहुंची जहां पुरोहित द्वारा पूरे विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ बेदी पूजन, शनि पाठ, आरती और हवन के साथ पूजन को संपन्न कराया गया जिसमें थाना के सभी कर्मचारी और आसपास के बड़े संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर की भव्य सजावट की गई थी जो काफी आकर्षक दिख रहा था। थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि मंदिर की स्थापना पिछले वर्ष पूरे विधि विधान से की गई थी और एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह उत्सव मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अवर निरीक्षक मणि भूषण पासवान, उत्तम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मुन्ना सिंह, आशीष रंजन, मुंशी रितेश वर्मा और अजय लोहरा का काफी सराहनीय योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now