---Advertisement---

मौन क्रांति के अग्रदूत मंडल आयोग के अध्यक्ष डॉ बीपी मंडल की जयंती के अवसर पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन।

On: August 27, 2023 11:08 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गोड्डा जिला के तत्वाधान में मौन क्रांति के अग्रदूत मंडल आयोग के अध्यक्ष डॉ बीपी मंडल की जयंती के अवसर पर एकदिवसीय सेमिनार का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि डॉ सूरज मंडल दिल्ली, मुख्य वक्ता शंभू सिंह संपादक नेशनल दस्तक दिल्ली, पूर्व सांसद गोड्डा फुरकान अंसारी, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक राजेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सेमिनार के विषय जातीय जनगणना और ओबीसी की 52% हिस्सेदारी क्यों और कैसे विषय पर उद्घाटन भाषण में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछड़ों के मौन क्रांति के अग्रदूत डॉ बी पी मंडल साहब ने ओबीसी को उनके जनसंख्या अनुपात में आरक्षण देने की अनुशंसा मंडल आयोग में की थी। मंडल आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल साहब की यह पहली अनुशंसा थी।

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार के प्रधानमंत्री बीपी सिंह जी ने मंडल आयोग की नौकरी में आरक्षण 27% देने का काम किया वहीं यूपीए गठबंधन की सरकार ने 2006 में उच्च शिक्षा में आरक्षण दिया। लेकिन यह अनुशंसा का लाभ जब से झारखंड बनी है ओबीसी समुदाय को नहीं मिल रहा है।

बी पी मंडल जी के पौत्र और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ सूरज मंडल जी ने सेमिनार सह जयंती को संबोधित करते हुए कहा की आयोग ने जो अनुशंसा किया था कोई भी सरकार अभी तक मुकम्मल अनुशंसा को लागू नहीं किया है यदि यह 40 अनुशंसाएं लागू हो जाती तो ओबीसी समुदाय सशक्त होता। जिस देश और ऊंचाई पर पहुंच जाता। हेमंत सरकार झारखंड में भी जाति जनगणना कारण नहीं तो झारखंड सहित देश में जाति जनगणना करने के लिए बंदी की भी घोषणा की जा सकती है।

नेशनल दस्तक के संपादक शंभू सिंह ने कहा कि आज लड़ाई पढ़ाई की हो गई है सरकार धीरे-धीरे पिछड़ी दबे कुछ ले के अधिकार को समाप्त कर रही है सरकारी स्कूल बंद किया जा रहे हैं प्राइवेट शिक्षा बहुत महंगी हो गई है जो दबे कुछ ले लोगों से शिक्षा दूर हो गई है। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा की बीपी मंडल साहब ने कठिन मेहनत करके ओबीसी समुदाय के लिए आरक्षण देने के अनुशंसा बीपी सिंह की सरकार में किया था।

पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि हमारी सरकार ओबीसी के हक अधिकार दिलाने में तत्पर है हम लोगों ने ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए महामहिम राज्यपाल को प्रस्ताव दिया था जिसे लौटा दिया गया है। शीघ्र जाति जनगणना भी सरकार करेगी।

विषय प्रवेश उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर प्रेमनंदन मंडल ने किया।।सेमिनार में महागामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष बिंदु मंडल, गिरिजा भूषण ठाकुर, घनश्याम यादव, सुभाष यादव, इकरौल हसन आलम ने भी अपना विचार दिया।

मंच का संचालन जिला अध्यक्ष राजकुमार भगत ने किया। स्वागत भाषण केदार नाथ सह दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधान महासचिव चुनचुन यादव ने दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित