---Advertisement---

सिल्ली के धर्मपुर गांव में हाथी से बचाव के लिए पटाखा का वितरण किया गया

On: August 28, 2023 2:40 AM
---Advertisement---

सिल्ली: प्रखंड के धर्मपुर गांव में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ झारखण्ड द्वारा रविवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस क्रम में संस्था के सदस्यों ने हाथियों द्वारा धान समेत अन्य फसलों के नुकसान को देखा। ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने और हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करने का आग्रह संस्था के सदस्यों ने किया। संस्था के अध्यक्ष अखिलेश कुमार शर्मा और सचिव अभिषेक चौबे ने बताया कि हाल के दिनों में हाथियों का झुंड धर्मपुर में फसलों को नुकसान पहुंचाया हैं। संस्था द्वारा ग्रामीणों के बीच पटाखा का वितरण किया गया है, ताकि हाथी आने पर ग्रामीण इसका उपयोग विपरीत परिस्थिति में कर सकें। संस्था को मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुर से सटे गोला रेंज में अभी 7 एवं चांडिल रेंज में 20 हाथियों का झुंड है, जो समय समय पर आते रहते हैं। यह पूरा क्षेत्र कालामाटी महिलांग हाथी कॉरिडोर के अंर्तगत आता है। इस मौके पर विष्णु सिंह मुंडा, जागेश्वर सिंह मुंडा, गणेश मुंडा, महेश मुंडा एवं अन्य उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now