---Advertisement---

बिशुनपुरा: श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर कोचेया में शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

On: August 28, 2023 9:02 AM
---Advertisement---

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

गढ़वा :- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के अमहर पंचायत स्थित कोचेया श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे व भगवान के रथ के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल हुए हज़ारों श्रद्धालु भक्त। हर हर महादेव के नारों से गूंजा शिवालय।

बताते चलें की कोचेया श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की यह पहली वार्षिकोत्सव समारोह रविवार की सुबह अखंड कीर्तन से शुरु होकर आज सुबह 9 बजे हज़ारों भक्तों की लम्बी कतार को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। जो कोचेया श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर से चलकर राजकीय मध्य विद्यालय बिशुनपुरा होते हुए बांकी एवं सुखड़ा नदी तट पहुंची। जहां जल उठाकर भक्त द्वारा उसी रास्ते लौटे और महादेव पर जलाभिषेक किया। वहीं शिवालय में श्री नर्मदेश्वर महादेव के दर्शन हेतु दिनभर भक्तों का ताता लगा हुआ है। आपको बताते चलें की कल दिन मगंलवार को वार्षिकोत्सव समारोह की समापन पर मंदिर कमिटी द्वारा एक बहुत बड़ी भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

शोभा यात्रा में अरविंद प्रताप देव, रविन्द्र प्रताप देव, राजदेव प्रसाद गुप्ता, मंदिर के पुजारी प्रवीण कुमार पांडेय, राजेन्द्र शाह, आलोक प्रताप देव, सोनू देव, अजय प्रसाद यादव, भीम सिंह सहित हज़ारों की संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान

त्याग और बलिदान का प्रतीक है मोहर्रम : मिथिलेश ठाकुर मोहर्रम पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मंत्री

बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, फातेहा के बाद लंगर तकसीम

स्व०भरत तिवारी की कथित हत्या के खिलाफ डिमना चौक पर महिलाओं का प्रदर्शन

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने भालूबासा सेंटर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि