---Advertisement---

समाजवादी राजेंद्र सिंह की मौत पर अधिवक्ता सुधीर ने शोक व्यक्त की

On: January 30, 2025 6:55 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने समाजवादी राजेंद्र सिंह की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है और उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन से समाजवादी विचारधारा को भारी क्षति पहुंची है।

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार राजेंद्र सिंह हमेशा अपनी जुझारू प्रकृति के कारण एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए थे। वे प्रगतिशील विचार के थे और हमेशा वंचित समाज के अधिकार हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। समाजवादी सोच वाली पार्टियों के साथ मजबूती से डटे रहे और राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर उन्होंने चुनाव भी लड़ा। उन्होंने आपातकाल का विरोध भी किया और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे।

आज उनकी मेहनत का परिणाम है कि गोविंदपुर हॉल्ट बड़ा आकार ले चुका है। वहां कई ट्रेनों का स्टॉपेज करने के लिए निस्वार्थ भाव से रांची पटना और दिल्ली एक करते रहे।

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार पैतृक गांव बक्सर में उनका देहांत हुआ और वही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now