---Advertisement---

बंधु तिर्की ने के.सी. वेणुगोपाल से की मुलाकात, संगठन के विस्तार को लेकर हुई चर्चा

On: February 1, 2025 10:21 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान संगठन के काम- काज और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। झारखंड में कांग्रेस का लगातार सफल कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें आम जनता की बड़ी गोलबंदी देखने को मिल रही है। झारखंड में आने वाले दिनों में संगठन की मजबूती और उसके विस्तार के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। बंधु तिर्की ने बताया कि गठबंधन वाली सरकार की योजनाओं से हर दिन लाभुकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में संगठन के कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका है। संगठन को इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: अधिवक्ताओं में भारी उत्साह के साथ झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए मेंबरों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न

जमशेदपुर:SSP ने क्राइम कंट्रोल के लिए मासिक बैठक में दिए महत्वपूर्ण टिप्स और निर्देश

बागबेड़ा:परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था धनबाद, चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख रुपए का माल उड़ाया

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के नाम बदलने को मिली हरी झंडी, झारखंड कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर

लातेहार:बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, निकला मोस्ट वांटेड 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईंया

गायत्री शक्तिपीठ गोलपहाड़ी में धूमधाम से मनाया गया प्रभाकर राव दंपति का 40वां विवाह दिवस