---Advertisement---

सिल्ली मुरी आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ हुई मां सरस्वती की पूजा – अर्चना

On: February 4, 2025 1:41 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- बसंत पंचमी के अवसर पर सिल्ली शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के वासी मां सरस्वती की पूजा अर्चना में लीन हुए जबकि सरस्वती पूजा दो दिन होने के कारण कुछ लोग रविवार के दिन पूजा अर्चना किये और कुछ लोग सोमवार को पूजा अर्चना किये। आसपास के क्षेत्र में पंडाल को पूरे भव्यता के साथ सजाया गया था। छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। क्षेत्र के चारों ओर भक्तिमय गीतों से वातावरण गूंजयमान हो गया। मुरी रेलवे क्षेत्र में भी हर मोहल्ले में पंडाल बनाकर पूजा अर्चना की गई। पंडालों में पुरोहित द्वारा विद्यादायिनी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कई पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं रंग बिरंगे अलग-अलग परिधानों में पंडाल पहुंचे थे। पंडालों में पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। कई पंडालों में प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बड़े उत्साह और रचनात्मक के साथ विभिन्न रंगों एवं डिजाइनों से रंगोली में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं सिल्ली के रुगड़ी टोला में कृष्णा स्टार क्लब की ओर से आज शाम 6 बजे डांस प्रतियोगिता,शंखनाद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत