---Advertisement---

चाकुलिया में बनेंगे वंदे भारत के डिब्बे और रेलगाड़ी के पहिए, होगा 3967.84 करोड़ का निवेश

On: February 11, 2025 3:44 AM
---Advertisement---

रांची: चाकुलिया में वंदे भारत के डिब्बे और रेलगाड़ी के पहिए बनाने का कारखाना स्थापित किया जायेगा। इसके लिए वोलटॉक्स रेल द्वारा 3967.84 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव झारखंड सरकार को दिया है। वहीं एस एम स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह में स्टील और पावर प्लांट स्थापित किया जायेगा। कंपनी द्वारा इसके लिए सबसे अधिक 8485 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिया है। एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड ने चतरा में 1600 करोड़ और हजारीबाग में 2800 करोड़ रूपये निवेश का भी प्रस्ताव दिया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कोलकाता में आयोजित इंवेस्टर मीट में मुख्यमंत्री और कई उद्योगपतियों के बीच बैठक हुई थी। जिसमें झारखंड को 28 हजार 306 करोड़ से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मिला है। निवेशक झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्पादन इकाई लगाने के लिए इच्छुक हैं। इनमें से कुछ के प्रस्ताव स्वीकृत भी किया जा चुका है। इन प्रस्तावों से राज्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 17 हजार 823 लोगों को रोजगार मिलेगा‌।

मुख्यसचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को निवेशकों के मुद्यों को लेकर हाईपावर कमिटी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यसचिव ने उद्योग निदेशालय को राज्य में उद्योग लगानेवाले उद्यमियों को बेहतर माहौल देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम को ज्यादा कारगर और पारदर्शी बनायें। जिससे नये उद्योगों को आकर्षित किया जा सके और पहले से चल रहे उद्योगों को भी नई उर्जा दिया जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह