गढ़वा: ‘वाटरशेड यात्रा’ रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

On: February 11, 2025 3:47 PM

---Advertisement---
गढ़वा: भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत झारखंड राज्य जलछाजन मिशन, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित जलछाजन कार्यक्रम, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी वन प्रमंडल द्वारा चिनिया प्रखंड में क्रियान्वित किया जा रहा है। दिनांक 11 फरवरी 2025 को जल है तो कल है और मिट्टी है तो जीवन है, उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ‘ जल लाए धन-धान्य ‘ थीम के साथ समाहरणालय सभागार से वाटरशेड यात्रा को लेकर आये वाहन को उपयुक्त शेखर जमुआर,उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी वन प्रमंडल एबिन बेन्नी एब्राह्म द्वारा सयुंक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर चिनिया प्रखंड के लिए रवाना किया।
वाटरशेड वाहन द्वारा आगामी तीन दिनों तक वाटरशेड यात्रा का कार्यक्रम किया जाना है। यह वाहन चिनिया प्रखंड में तीन दिनों तक भ्रमण करते हुए इसका प्रचार-प्रसार करेंगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जल संरक्षण हेतु जन भागीदारी को बढ़ावा देना है, ताकि वर्षा जल का संरक्षण कर खेती-बाड़ी तथा आजीविका को सुनिश्चित किया जा सके। यह वाहन वाटरशेड यात्रा के तहत चिनिया प्रखंड के लिए भेजा गया। जहां पर वह प्रखंड मुख्यालय में नुक्कड़ नाटक, पानी पंचायत, भूमि पूजन, वृक्षारोपण तथा श्रमदान के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। वहीं 12 तथा 13 फरवरी 2025 को ग्राम बरवाडी तथा तहले में वाटरशेड यात्रा के साथ-साथ उपरोक्त की भाती जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं दिनांक 19 फरवरी 2025 को चिरका (आईटीआई) के मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।