सिल्ली :- सिल्ली के श्मशान काली मंदिर में लोगों ने सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। सिल्ली रुगड़ी टोला एवं आसपास के सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने मां श्मशान काली के मंदिर में मत्था टेका। लोगों ने अच्छी खेती, अच्छी बारिश, निरोगी जीवन एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मौके पर सिल्ली के राजा पुष्पेन्द्र नाथ सिंह देव भी अपने पुत्र रुद्राक्ष के साथ पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि काफी समय पहले रुगड़ी टोला समेत कुछ इलाके में बीमारी का प्रकोप हो गया था। प्रभावित परिवार के लोगों ने निरोग जीवन के कामना से तब पूजा अर्चना की तो पूरे गांव के सभी लोग ठीक हो गए, उसके बाद से ही यह पूजा निरोगी जीवन एव सुख समृद्धि के लिए प्रत्येक साल की जाती है। पूजा को लेकर मंदिर में लगभग दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा।
सिल्ली रुगड़ी टोला के श्रद्धालुओं ने श्मशान काली की पूजा की












