---Advertisement---

बाबा बागेश्वर आ रहे झारखंड, नवंबर में गिरिडीह में सजेगा दिव्य दरबार

On: August 30, 2023 10:48 AM
---Advertisement---

बिहार में भव्य आयोजन के बाद अब बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार झारखंड में लगेगा। आगामी 2 और 3 नवम्बर को बाबा बागेश्वर गिरिडीह आयेंगे और जिले के प्राचीन दुखिया महादेव मंदिर में अपना दरबार सजायेंगे। सनातन धर्म का प्रचार करने वाले बाबा बागेश्वर की झारखंड की जनता बेसब्री से इन्तजार कर रही है, यह इन्तजार अब नवम्बर में समाप्त हो जायेगा। जैसी की खबर है कि बाबा बागेश्वर का राजधानी रांची में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है, लेकिन इसकी तिथियों की घोषणा नहीं की गयी है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा 2 नवंबर की शाम को दुखिया मंदिर प्रांगण स्थित मैदान में भजन संध्या से अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। फिर 3 नवंबर की सुबह दिव्य दरबार लगेगा।

आयोजकों की मानें तो यह कार्यक्रम काफी भव्य होगा और लाखों की संख्या में भक्त दिव्य दरबार पहुंचने वाले हैं। दिव्य दरबार में करीब 10 से 15 लाख लोगों के लिए व्यवस्था की जायेगी। गिरिडीह मानव सेवा संस्थान फाउंडेशन इस कार्यक्रम का आयोजक है। फाउंडेशन के संरक्षक विनोद सिन्हा ने बताया कि दिव्य दरबार लगाने बाबा बागेश्वर 2 नवंबर को रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से गिरिडीह एयरपोर्ट आयेंगे। इसके बाद उनका दो दिवसीय दिव्य दरबार समारोह आयोजित होता। बाबा बागेश्वर दिव्य दरबार के बाद देवघर में बैद्यनाथ धाम और तपोवन मंदिर का दर्शन भी करेंगे। दिव्य दरबार का आयोजन सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के सहयोग से होगा। दिव्य दरबार के समय मनोज तिवारी भी मौजूद रहेंगे और पार्श्व गायिका प्रिया मल्लिक के साथ अपनी प्रस्तुति भी देंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित