झारखंड

इंडियन मुजाहिदीन झारखंड में सोशल मीडिया के जरिए बढ़ा रहा अपना नेटवर्क, स्पेशल ब्रांच ने जारी किया अलर्ट

रांची: प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन अपने संगठन के विस्तार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है और अपने साथ नए – नए लोगों को जोड़ रही है.केंद्रीय खुफिया एजेंसी को इस बात की जानकारी मिलने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय के स्पेशल ब्रांच ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है और राँची , जमशेदपुर और धनबाद एसएसपी के अलावा 21 जिलों के एसपी और एसटीएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।इस बीच इन संदिग्धों के सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है और इनकी गतिविधियों को लगातार नोटिस किया जा रहा है। पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में जांच करके उचित कार्यवाई की जाए।सेंट्रल एजेंसी के द्वारा जारी रिपोर्ट में यह कहा गया है कि एक फेसबुक यूजर फैजान खान ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में प्रतिबंधित आतंकी संगठन का लोगो इस्तेमाल किया है। जब फैजान के फ्रेंडलिस्ट का ब्यौरा निकाला गया तो उसके सारे मित्रों का संबंध भारत के विभिन्न राज्यों से है जबकि एक मित्र का प्रोफाइल लॉक होने की वजह से उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में एनआइए ने आइएसआइएस के संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी को लोहरदगा से गिरफ्तार किया था। एनआइए की जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई थी कि फैजान देश के भीतर और बाहर आइएसआईएस के संपर्क में था और वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके अपने विचारों को प्रचारित कर रहा था। वहीं दूसरी ओर एटीएस की जांच में इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि आइएसआइएस का एक संदिग्ध आतंकी आरजि हसनैन भी सोशल मीडिया के जरिए ऑडियो और वीडियो भेजकर जेहाद फैलाता था। स्पेशल ब्रांच ने इसी घटनाओँ को ध्यान में रखते हुए जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।