---Advertisement---

सिमडेगा: सेप्टिक टैंक से मिला साढ़े चार वर्ष के बच्चे का शव, 18 फरवरी से लापता था मासूम

On: February 21, 2025 3:38 AM
---Advertisement---

सिमडेगा: सदर थाना क्षेत्र के खिजरी में एक सेप्टिक टैंक से साढ़े चार वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुशांत रजक के रूप में हुई है। बच्चे के हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

18 फरवरी को अजय रजक अपनी पत्नी बेटे के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल थे। इसी दौरान अचानक सुशांत लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 19 फरवरी को अजय रजक ने सदर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी तलाश करने का आग्रह किया था। गुरुवार को पुलिस को किसी ने खिजरी गांव के सेप्टिक टैंक में एक बच्चे का शव होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान सुशांत के रूप में हुई। इसकी जानकारी मिलते ही बच्चे के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि बच्चे हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंका गया है। पुलिस पता लगा रही है कि बालक के पिता या घरवालों की किसी के साथ कोई दुश्मनी तो नहीं थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल