
सिल्ली ;- टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के द्वारा सिंगपुर मैरेज हॉल,गोला रोड़ ,मुरी ( टुगरी पार्क के सामने ) में कार्यालय खोला गया जो आगामी 20 सितंबर को मुरी में रेल टेका को देखते हुए
कार्यालय का शुभारंभ टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने फीता काटकर शुरूआत किया। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष शिशुपाल महतो , केंद्रीय संगठन सचिव रघुनाथ महतो, रांची जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र महतो,
सिल्ली के प्रभारी शशि रंजन महतो, जितेन महतो, रंजीत सिंह, डॉ पशुपति महतो, घनेश्याम महतो, कृष्णा महतो, पूर्व शिक्षक राजेंद्र महतो, पूर्व शिक्षक योगेश्वर महतो, संजय महतो, त्रिलोचन महतो, रविंद्र नाथ महतो, आदि लोग उपस्थित थे।




