---Advertisement---

गढ़वा पुलिस ने सोना चाँदी चोर गिरोह के 6 लोगों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

On: February 21, 2025 7:30 PM
---Advertisement---

गढ़वा : जिला के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि विगत कुछ महिनों से गढवा थाना क्षेत्र में चोरी तथा रात्री गृहभेदन की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही थी। उक्त चोरी/गृहभेदन की घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा चोरी गये सामानों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक गढवा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढवा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

कांडों के अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/बल के द्वारा नाहर चौक के पास छिपकर रैकी की जा रही थी तभी रात करीब 12.00 से 01.00 के बीच तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा गया। पकडाये व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर वेलोग अपना-अपना नाम 01. दिलकश रौशन, उम्र 21 वर्ष पिता- हिदातुल्लाह अंसारी, सा0 डांडिला कला, 02. सतीश कुमार विश्वकर्मा, उम्र-26 वर्ष, पे0- रामप्यारे, विश्वकर्मा, सा0 मायापुर, 03. लालबाबू राम, उम्र 35 वर्ष, पे०- नरेश राम, सा०- रेहला कला, वार्ड न0-02, सभी थाना रेहला, जिला- पलामू बताये।

पकडे गये व्यक्तियों से पुछताछ करने पर वे लोग गढवा थाना अंतर्गत अशोक बिहार जोबरईया, कल्याणपुर, सहिजना, पीपराखुर्द, चेतना, फरठिया तथा गढवा थाना तथा मझियांव, मेराल तथा डाल्टेनगंज सदर क्षेत्र में चारी की घटना करने की बात को स्वीकार किया तथा पकडाये व्यक्तियों के निशानदेही के आधार पर इनके घरों से चोरी के सोना एवं चाँदी के आभुषण तथा 42,490/- रुपये की बरामदगी की गई है।

पुछताछ के क्रम में ये लोग आगे बताये कि हमलोग दिन में घुम-घुमकर घरों का रेकी करते हैं तथा जिस घर में बाहर से ताला लगा हुआ पाते हैं उसी घर में रात में ताला तोडकर कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

चोरी किये गये सोने, चाँदी को हमलोग विश्रामपुर के रहने वालेसोनार मुकेश सोनी, गढवा के कृष्णा सोनी जिसका दुकान रेहला में है, टंडवा के जनकपुर मुहल्ला के रहने वाले सुशील सोनी उर्फ पिन्टु सोनी एवं उपेन्द्र सोनी जो बिहार का रहने वाला है को बेच देते हैं और जो रुपया हमलोग को मिलता है उसमें हमलोग अपने में बराबर-बराबर बाँट लेते हैं। इन सभी का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी पाया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि