---Advertisement---

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री ने नेहा महतो को दी बधाई

On: August 31, 2023 1:35 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में अभिभावक के रूप में भारतीय तीरंदाजी संघ के सदस्य सह झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष व सिल्ली बिरसा मुंडा तीरंदाजी सेंटर की अध्यक्ष नेहा महतो की उत्साहजनक भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती नेहा महतो को हार्दिक बधाई दी है। श्रीमती नेहा महतो को भेजे अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है कि आपके बारे में जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
आपकी भागीदारी न केवल अपने बच्चे के भविष्य के प्रति, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में आपकी गंभीरता को दर्शाती है।
मुझे विश्वास है कि एक मार्गदर्शक और अभिभावक के रूप में बच्चों को आपसे हर अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की प्रेरणा और आत्मविश्वास मिलेगा।

21वीं सदी की सदी है। कला से लेकर खेल तक स्टार्टअप से लेकर तकनीक इंजीनियरिंग से लेकर अंतरिक्ष तक हमारे युवाओं के पास आज आगे बढ़ने के अनेक विकल्प है। असाधारण कौशल और असीमित ऊर्जा से भरी हमारी युवाशक्ति लिए जब किसी की भी सिद्धि संभव है।
अगले 25 वर्षों का काम एक भव्य व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की
दिशा में जी-जान से कार्य करने का कर्तव्य काल है। यह स्वर्णिम काल न केवल हमारे युवाओं के जीवन, बल्कि देश के भविष्य को भी आकार देगा। मुझे विश्वास है कि हमारे सामूहिक संकल्प और एकजुट प्रयास देश की विकास
गाथा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now