---Advertisement---

पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला की शासी निकाय की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

On: February 22, 2025 5:49 PM
---Advertisement---

पटमदा (जमशेदपुर): पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला की शासी निकाय की बैठक शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित परिसदन में शासी निकाय के अध्यक्ष सह विधायक मंगल कालिंदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान शासी निकाय के सचिव चंद्रशेखर टुडू ने शासी निकाय के अध्यक्ष मंगल कालिंदी, नव नियुक्त विश्व विद्यालय प्रतिनिधि कैप्टन डॉ विजय कुमार पीयूष एवं दाता प्रतिनिधि सदस्य डॉ विद्या भूषण महतो को अंगवस्त्र , बुके एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया।

जबकि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो ने सचिव चंद्रशेखर टुडू को अंगवस्त्र, मोमेंटो व बुके देकर स्वागत किया। बैठक में कॉलेज के सर्वांगीण विकास , कॉलेज के नामांकन में वृद्धि, प्रत्येक विषय में विभागीय संगोष्ठी, परीक्षाफल में उन्नति, कॉलेज के नाम पर सरकारी जमीन का हस्तांतरण, पद सृजन, सरकारी छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय का सौंदर्यीकरण, स्नातकोत्तर एवं स्नातक प्रशिक्षण आदि की पढ़ाई शुरू करने पर विस्तृत रूप से विचार मंथन किया गया।

बैठक में शासी निकाय के अध्यक्ष सह विधायक मंगल कालिंदी, सचिव चंद्रशेखर टुडू, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि कैप्टन डॉ विजय कुमार पियूष, दाता प्रतिनिधि डॉ विद्या भूषण महतो, शिक्षक प्रतिनिधि चंद्रशेखर महतो, प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो पदेन सदस्य के रूप में मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह:नशे के आदी युवक ने अपने घर में ही लगाई आग,सारा सामान जलकर खाक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो