---Advertisement---

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से

On: February 22, 2025 6:41 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा. इस सत्र में जेपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति, पेपर लीक सहित अन्य मसलों पर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरेगा. रविवार यानि 23 फरवरी को विपक्ष की बैठक होगी, जिसमें सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी.अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाया है. वहीं स्पीकर की ओर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी भाजपा ने अपने को अलग रखा. एनडीए के घटक दल आजसू ने भी बैठक से दूरी बनाई रखी. बैठक के बाद स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने भी कहा था नेता प्रतिपक्ष के बिना सदन के संचालन में तकलीफ होती है. बताते चलें कि सर्वदलीय बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि बजट पर एक दिन की जगह दो दिन तक डिबेट हो. अनुदान मांगों पर 11 दिन की बजाए 10 दिन बहस होगी. झारखंड सरकार 3 मार्च 025 को सदन में बजट पेश करेगी. 4 और 5 मार्च को बजट पर बहस होगी.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन