---Advertisement---

15 लाख का इनामी नक्सली रीजनल कमांडर पत्नी संंग महाकुंभ में डुबकी तो लगाई लेकिन …!

On: February 24, 2025 5:23 PM
---Advertisement---

चतरा: चतरा पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिलने की खबर है। टीपीसी का रीजनल कमांडर आक्रमण गंझू उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया जब वह अपने पत्नी और भाई के साथ प्रयागराज से महाकुंभ में डुबकी लगाकर पाप धोकर लौट रहा था।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कुख्यात उग्रवादी आक्रमण अपने पत्नी और भाई के साथ प्रयागराज से कुंभ नहाकर लौट रहा है। उसके बाद जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। खबर है कि पुलिस उससे किसी गुप्त पर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के लिए वह हत्या लेबी वसूली जैसे कई मामलों में वांछित था लंबे समय से पुलिस उसे खोज रही थी लेकिन वह शातिर था मुठभेड़ के बाद भी बचकर निकल जाता था।

उसके गिरफ्तार होने के बाद उसके और सहयोगियों की भी गिरफ्तारी या एनकाउंटर हो सकता है। क्योंकि आक्रमण गंझू को एन आई ए की तलाश थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now