---Advertisement---

ओरमांझी में आपसी विवाद में तीन की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

On: August 31, 2023 8:50 AM
---Advertisement---

रांची :- रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में 2 महिला और एक पुरुष की आपसी विवाद की वजह से हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी थाना क्षेत्र में सूअर चराने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद तीन लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। य़ह वारदात झांझी टोला गांव में अंजाम दिया गया है।
ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, अब तक जो भी जांच में सामने आया है, उसके अनुसार सूअर चराने को लेकर ही गांव के दो परिवारों में विवाद चल रहा था। मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष) और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं। मौके पर कई वरीय अधिकारी पहुंचे हुए हैं।
ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, अब तक जो भी जांच में सामने आया है, उसके अनुसार सूअर चराने को लेकर ही गांव के दो परिवारों में विवाद चल रहा था। मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष) और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now