---Advertisement---

प्रेमी से ही 9 दिन बाद शादी थी तय,फंदे से झूलती मिली,मंगेतर पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

On: February 26, 2025 9:35 AM
---Advertisement---

रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र के अमझरिया गांव में एक युवती का शौक फंदे से झूलता हुआ पाया गया। जबकि लड़की की शादी उसके प्रेमी से ही 9 दिन बाद तय हो गई थी। मृतका का नाम केश्वरिया कुमारी है। वैसे चर्चा है कि उसने आत्महत्या की है लेकिन परिजनों का आरोप है कि मंगेतर ने उसे सुसाइड के लिए उकसाया है।पुलिस मंगेतर सन्नू बेदिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लड़की की शादी 6 मार्च को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी।

परिजनों के मुताबिक दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी। संजू घर पर हमेशा आता-जाता था। रविवार रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। इसमें लड़के ने मोबाइल पटककर तोड़ दिया था। ग्रामीणों के अनुसार जंगल में पेड़ पर युवती अपनी दुपट्टा से फंदा बनाकर गले में फांसी लगाकर लटकी देखी गई और उसके नीचे उसका मंगेतर बैठा हुआ था। जबकि मौत के बारे में पूछने पर मंगेतर ने कुछ नहीं बताया। घर वालों ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों से केश्वरिया और संजू का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ओपी प्रभारी ब्रह्मव्रत‎ कुमार ने बताया कि युवती के परिजन‎ उसके मंगेतर को मौत का जिम्मेवार बता ‎रहे हैं। इसके बाद युवक को ओपी लाया गया है। उन्होंने बताया ‎कि पुलिस जब पहुंची तब तक शव को ‎पेड़ से उतार लिया गया था। उन्होंने कहा‎ कि मामला संदेहास्पद है। प्रथम दृष्टया में‎ आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।‎

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित