---Advertisement---

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान चलाया गया

On: March 1, 2025 2:53 AM
---Advertisement---

सिल्ली: – साख फाउंडेशन के द्वारा प्रखंड के बंता पंचायत में महिला समूह के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा,ग्राम प्रधान,वार्ड सदस्य कमलेश पातर मुंडा,और महिला समुह के सदस्यों की उपस्थिति में सीएलएफ ट्रेनर वीरेंद्र बैठा ने बताया कि आरबीआई इस पहल के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और भारत के आर्थिक विकास में उनके योगदान को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह एफ एल डब्ल्यू 2025 की शुरुआत की है । यह अभियान 28 फरवरी तक चला। इस अभियान का विषय है, वित्तीय साक्षरता महिलाओं की समृद्धि जिसका उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन सुख-दुख में निर्णय लेने और आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए जागरूक करना है। 2025 में इसका विशेष फोकस महिलाओं के समृद्धि पर है। आरबीआई के अनुसार महिलाओं में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने से घरों की आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी एवं उद्यमिता के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था अधिक समावेशी बनेगी। ट्रेनर के द्वारा बैंकिंग से जुड़े सभी विषयों को विस्तार पूर्वक बताया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद