---Advertisement---

गढ़वा: टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का किया गया वितरण

On: March 5, 2025 11:08 AM
---Advertisement---

गढ़वा: आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सौजन्य से कुल 40 टीवी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। किसी भी पंचायत को टीबी मुक्त करने के लिए इंडिकेटर निश्चित है जिसमें सभी टीवी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया जाना अनिवार्य है, उसी कड़ी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में फूड बास्केट का वितरण किया गया।

टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत फूड बास्केट दिया जाना प्रारंभ किया गया था, ऐसा इसलिए किया गया था कि टीबी मरीजों की रिकवरी रेट बहुत जल्द हो। फूड बास्केट में पोषण सामग्री के रूप में गुड़ चना बादाम तेल एवं अन्य पोषक सामग्री दिए जाते हैं। फूड बास्केट का प्रारंभ इस लिए किया गया था कि इससे जन सहभागिता सुनिश्चित किया जा सके। टीबी का उन्मूलन एक सामाजिक दायित्व है और बिना जन सहभागिता के टीवी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। टीबी मरीजों को गोद कोई भी गैर सरकारी संस्था, सरकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आम लोग लेकर उन्हें पोषण सामग्री की सहायता दे सकते हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी  रंका सह लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी के द्वारा बताया गया कि की शुरू से ही टीवी मरीजों को सभी के सहयोग से फूड बास्केट दिया जाता रहा है और आगे भी जारी रहेगा। लायंस क्लब ऑफ, गढ़वा आसम के प्रतिनिधियों के द्वारा बताया गया की टीवी मरीज को गोद लेकर अतिरिक्त पोषण सामग्री का दिया जाना एक पुनीत कार्य है जिससे संतुष्टि मिलती है। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश पाल के द्वारा पूर्व में भी टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। इस मौके पर राकेश पाल ने कहा कि जरूरतमंद और गरीबों की सेवा करने में हमेशा तत्पर रहते हैं ।

इस मौके पर  संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर असजद अंसारी, प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश पाल , संतोष कश्यप, देवेंद्र गुप्ता जी, रविंद्र कश्यप के साथ जिला यक्ष्मा प्रभाग के डीपीसी डॉक्टर पुरूषेश्वर मिश्र, श्री टोपीविश्वास कुमार शर्मा, खालिद अनवर, सुपरवाइजर श्री सुमन कच्छप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now