---Advertisement---

मेराल के JSFC गोदाम से 2765 क्वी० खाद्यान्न गायब, प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर

On: March 5, 2025 2:13 PM
---Advertisement---

गढ़वा: अंचल अधिकारी -सह- प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, मेराल द्वारा झारखण्ड राज्य खाद्य निगम के गोदाम में 2399 क्वी० खाद्यान्न कम होने की सूचना उपायुक्त, गढ़‌वा को देते हुए प्रभारी सहायक गोदाम, प्रबंधक के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था, जिसके आलोक में उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी -सह- जिला प्रबंधक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम, गढ़वा से जाँच कराई गई।

जांच के क्रम में मेराल के JSFC गोदाम में लगभग 2765 क्वी० कम खाद्यान्न पाया गया। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल अधिकारी -सह- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मेराल से थाना मेराल में प्राथमिकी दर्ज करायी गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now