---Advertisement---

पोषित बचपन अभियान के पोषण शिविर का बांसारूली पंचायत में हुआ समापन

On: March 6, 2025 2:28 AM
---Advertisement---

मुरी:- हिंडालको मुरी वर्कस सीएसआर और राजकुमारी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे पोषित बचपन अभियान के तहत बांसारूली पंचायत में आयोजित 15 दिवसीय पोषण शिविर का समापन सोमवार को किया गया। बांसारूली पंचायत में कुल 38 कुपोषित बच्चे पाए गए थे जिसमें बच्चों को 15 दिनों तक देखरेख कर संतुलित आहार दिया गया। हिंडाल्को के एचआर हेड अरुण राय ने लाभार्थी के माताओ से अपील किया कि बच्चों को समय पर संतुलित आहार जरूर दें ताकि बच्चों का शारीरिक विकास तेजी से हो पाए। हिंडालको सामाजिक कार्य के प्रति हमेशा तत्पर है और भविष्य में भी समाज के प्रति अपने दायित्व को निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डाइटिशियन मौसम ने बताया कि बच्चों को संतुलित आहार मिलने से शरीर तंदुरुस्त हो रहा है और वजन में भी वृद्धि हुई है। संतुलित भोजन मिलने से बच्चों का विकास तेजी से होता है। पोषण कैंप के समापन पर सभी लाभार्थी बच्चों के माताओं को एक माह का पोषण किट वितरण किया गया ताकि संतुलित आहार से बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ रह सके साथ साथ हिंडाल्को और राजकुमारी फाउंडेशन टीम की ओर से समुदाय को पौधे और बच्चों के बीच खिलौने का भी वितरण किया गया। मौके पर हिंडाल्को के अधिकारी, बांसारूली पंचायत के मुखिया लालूराम उराव, उप प्रमुख आरती देवी, राजकुमारी फाउंडेशन की सुप्रिया सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला