---Advertisement---

जुगसलाई में चाकू बाजी,आरोपी की लोगों ने की धुनाई

On: March 7, 2025 6:19 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई फाटक के पास गुरुवार देर रात कोलकाता बिरयानी के सामने इस्लामनगर निवासी रहमत और उनके पिता परवेज़ पर चाकू से हमले की खबर है। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया और स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

बताया जा रहा है कि रहमत साकची संजय मार्केट में काम करते हैं और देर रात अपने पिता के साथ घर लौट रहे थे। इसी दरमियान यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने घायल रहमत और उनके पिता परवेज़ को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है

पुलिस ने हमलावर युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now