---Advertisement---

बर्मामाइन्स: फायरिंग व हिंसक झड़प मामले में पुलिस का एक्शन,5 हथियार के साथ गिरफ्तार

On: March 7, 2025 6:43 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में 4 मार्च को दो पक्षों में हिंसक झड़प और फायरिंग के मामले में पुलिस क्षेत्र में आ गई है और इस मामले में पांच आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 4 मार्च की देर रात बर्मामाइंस पुलिस को सूचना मिली कि कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग और चापड़ से एक दूसरे पर हमला किया गया है जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. उनमें से तीन का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है.

दोनों पक्षों ने किया था काउंटर केस

झड़प के मुख्य कारण को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग ड्रग्स सहित अन्य नशे का कारोबार करते हैं, जिसका विरोध किए जाने पर उन लोगों ने उनके घरों पर हमला कर दिया. इसमें कई लोग घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने सघन छापामारी कर हमले में इस्तेमाल किए गए पिस्टल, खोखा, जिंदा गोली, फायर किये हुए पिलेट और चापड़ आदि बरामद कर लिये हैं. वहीं घटना में शामिल मोहम्मद अफजल और शाहरुख सहित साजिद, गुलाम हुसैन और लाल मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस कर रही है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now