---Advertisement---

सीताराम डेरा शांति समिति की बैठक, त्योहारों में अफवाह फैलाने वाले,रफ ड्राइविंग,नशेड़ियों के खिलाफ सख्त एक्शन का निर्णय

On: March 7, 2025 4:39 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:भुइयाडीह कालिंदी समिति भवन प्रांगण मे सीतरामडेरा थाना शांति समिति की बैठक होली एवं रमजान ईद को लेकर थाना प्रभारी सह पुलिस निरक्षक विनय प्रसाद मंडल कि अध्यक्षता मे आयोजित की गई।इस मौक़े पर JNAC के पदाधिकारी मुकेश कुमार पुलिस पदाधिकारी लालमनी प्रजापति जयदेव कुमार दास उपस्थित थे ।


बैठक को सम्बंधित करते हुए शांति समिति वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि होली भाई चारे के साथ मनाये बैठक को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा होली मे विशेष रूप से हुड दंगों एवं झूठे अफवाह फैलाने वालों कड़ी नजर रखेगी ।ऐसी कोई भी अप्रिय सूचना पुलिस को तुरंत दे साथ ही नशेड़ियों गाड़ी रेस ड्राइव पर सख्त करवाई कि जाएगी। होली रंगों का खुशियाँ का पर्व शांति प्रिय माहौल मे मनाये साथ ही ईद रमजान पर नमाज के समय विधि व्यवस्था बनाए रखें।


बैठक का संचालन शांति समिति सदस्य जसपाल सिंह ने किया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन शांति समिति सदस्य शम्भु मुखी ने दिया।

बैठक मे मुख्य रूप से चंद्रशेखर मिश्रा जसपाल सिंह पवन अग्रवाल शम्भु मुखी तारा चंद कालिंदी रविंद्र मिश्रा संजय नंदी मो कमाल सरवर मो अरशद निमाई मंडल सविता दास मन्नु मंडल झरना पाल मो जायनुद्दीन नविन मिश्रा अजय गुप्ता गोपाल कृष्णा कालिंदी राहुल गोस्वामी विनोद राम उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now