---Advertisement---

शत्रुध्न सिन्हा और धीरज साहू ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात, T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दिया आमंत्रण

On: March 8, 2025 2:16 AM
---Advertisement---

लोहरदगा: जिले के बीएस कॉलेज स्टेडियम मैदान में आयोजित स्वर्गीय बलदेव साहू टी ट्वेंटी क्रिकेट का फाइनल प्रतियोगिता 8 मार्च को होना है. इसे लेकर आज लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, सिने स्टार सह आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सीएम आवास में पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन को टी ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आने का आमंत्रण दिया। इधर झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात के दौरान लोहरदगा में चल रहे टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर बातचीत किया और झारखंड प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए साहू परिवार को साधुवाद दिया वही उन्होंने सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के साथ स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू और उनके छोटे भाई स्व नंदलाल प्रसाद साहू के खेल और समाज के प्रति उदारता की चर्चा किया. रांची के सांसद रहे स्व शिव प्रसाद साहू कांग्रेस पार्टी के संयुक्त बिहार में एक स्तंभ थे. समाजसेवी स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू की याद में यह आयोजन क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर अवसर है. लोहरदगा जिले में इंटरनेशनल स्तर का स्टेडियम बनाकर देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों की टीम लोहरदगा के मैदान में चौके और छक्के लगा रहे हैं यह एक अद्भुत दृश्य है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी सदन चल रहा है ऐसे में क्रिकेट खिलाड़ियों को और फाइनल में खेलने वाली झारखंड और बंगाल के खिलाड़ियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की बात कही।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल