---Advertisement---

सिल्ली विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को किया गया सम्मानित

On: March 9, 2025 1:44 AM
---Advertisement---

महिलाओं को अधिकार, समृद्ध समाज का आधार – सुदेश महतो

आजसू पार्टी महिलाओं के नेतृत्व को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

सिल्ली :- महिलाओं को सम्मान, समान अधिकार और अवसर मिलना समृद्ध और सशक्त समाज की नींव है। सिल्ली विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने यह बात कही। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।सुदेश महतो ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ सिर्फ़ आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नेतृत्व के अवसर देना है। वर्तमान सरकार महिलाओं के नाम पर सिर्फ चंद रुपये बांटकर उन्हें भरण-पोषण तक सीमित रखना चाहती है, जो महिला विकास का अपमान है।उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने 50 लाख महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब 38 लाख महिलाओं को ही राशि देने की बात हो रही है। यह सरकारी खजाने की लूट और वोट बैंक की राजनीति है, जिसकी जांच होनी चाहिए।सुदेश महतो ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का सही अर्थ उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देना है। आजसू पार्टी महिलाओं के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी और उनके नेतृत्व को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद