---Advertisement---

गढ़वा: संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक

On: March 9, 2025 12:33 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा सांगठनिक चुनाव को लेकर गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी की अध्यक्षता में मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ मंडल चुनाव संबंधित चर्चा कर अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी दावेदारी पेश किया। जिसमें नियमानुसार तीन नामों पर चर्चा कर सहमति बनी जो भाजपा झारखंड प्रदेश को भेजा जाएगा।


मौके पर मुख्य अतिथि जिला मिडिया प्रभारी सह मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। संगठनात्मक ढांचे की मजबूती को लेकर पार्टी ने बुथ से लेकर मंडल जिला प्रदेश तक का चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति से होता है। इसको लेकर गोवावल मंडल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है।

उन्होंने कहा कि 17 से 19 मार्च के बीच अध्यक्ष चयन का प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं में तीन नामों का चयन कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा। वहां से उनकी पार्टी में भुमिका सक्रियता नियम को देखते हुए जिला चुनाव समिति को सहमति मिलेगी। फिर 17 से 19 मार्च तक मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वोटिंग प्रक्रिया अथवा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 21 से लेकर 23 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगा।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सत्येन्द्र कुमार तिवारी, अरविंद धर दुबे, ब्रजेश धर दुबे, राकेश उरांव, अरुण पांडेय, मंदीप विश्वकर्मा, संजीव तिवारी, अंजनी कुमार तिवारी, पंकज तिवारी, सिकेन्द्र चौधरी, बुद्धि नारायण चौधरी, राहुल तिवारी, सुनेश पासवान, सुबोध कुमार, बालजी चौहान, धीरेन्द्र पाण्डेय, यदुनंदन चंद्रवंशी, अरविंद कुमार दुबे, बसंत कुमार सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

गढ़वा में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कथा मंडप का उद्घाटन

गढ़वा: कलश यात्रा के साथ जोबरईया में रुद्र महायज्ञ शुरू

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित