---Advertisement---

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से जन्म जन्मांतर का पाप नाश होता है : आचार्य योगेश

On: September 2, 2023 8:30 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पवन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा सुनाते हुए वृंदावनधाम से आए कथा व्यास आचार्य योगेश जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य के जीवन को व्यथा को दूर करता है। मनुष्य को हमेशा सत्संग में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए, अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते है। भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए थे। योगेश जी महाराज ने कहा कि जब – जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब – तब भगवान धरती पर अवतरित होते है। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने के लिए महिलाओं व पुरुषों की भारी भीड़ पंडालों में लगी हुई थी। वही वृंदावन से आए ब्रज कृष्ण लीला संस्थान द्वारा रासलीला का भव्य आयोजन सायंकालीन में किया जा रहा है। जिसमे भक्त देर रात्रि तक रासलीला कार्यक्रम का आनंद उठा रहे है। मौके पर मंदिर के आचार्य सत्यनारायण मिश्र, पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव,बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव, डॉ शशिकांत शुक्ल, डॉ गोखुल प्रसाद, प्रतिष्ठित व्यवसाई रामप्रसाद कमलापुरी, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, नंदू लाल,मनदीप कमलापुरी, सुरेश विश्वकर्मा,मिक्की जायसवाल,पिंकू पांडेय,मनीष जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: अस्पताल में नाबालिग से दरिंदगी, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म; शरीर पर कई जगह दांत काटने के निशान

मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड न 11 से विजयी प्रत्याशी सुशीला शर्मा के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल!डीसी से शिकायत

बागबेड़ा:महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर लाठी डंडों से पिटाई,लोगों में आक्रोश,पुलिस से सख्त एक्शन की मांग

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर शुरू हुई सियासी खींचतान, झामुमो और कांग्रेस आमने-सामने

और अब प्रदेश की राजधानी रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप

गुमला: शौच के लिए बाहर निकले वृद्ध को हाथी ने कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल