---Advertisement---

जमशेदपुर:पतंजलि योग परिवार ने मनाया विश्व अग्निहोत्र दिवस

On: March 12, 2025 3:04 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:”अग्निहोत्र पर्यावरण की शुद्धि, आत्म उन्नति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। अग्निहोत्र से न केवल वातावरण की शुद्धि होती है बल्कि यह आध्यात्मिकता की अभिवृद्धि करने में सहायक है।” उपरोक्त बातें पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित ‘विश्व अग्निहोत्र दिवस’ कार्यक्रम के दौरान पतंजलि सोशल मीडिया के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहीं।

विश्व अग्निहोत्र दिवस के अवसर पर टेल्को बिरसानगर में पतंजलि योग परिवार द्वारा वैदिक यज्ञ – हवन का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा मुख्य यज्ञमान बनें। यज्ञ – हवन का संपादन पतंजलि जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा ने किया।

उन्होंने बताया कि नियमित यज्ञ – हवन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है एवं बच्चे भी संस्कारित होते हैं। पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग शिक्षक उमापति लाल दास ने आज के बढ़ते सामाजिक और पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए हर घर में अग्निहोत्र के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशांत कुमार सिन्हा, पूजा सिन्हा, अतुल चंद्र गोराई, जयप्रकाश चौधरी, गोपाल शर्मा, शिव प्रसाद सिंह, नारायण चन्द्र शील, पहल कुमारी और शगुन कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now