---Advertisement---

सिसई प्रखण्ड कार्यालय में जन शिकायत निवारण कैम्प का आयोजन 

On: March 12, 2025 3:49 PM
---Advertisement---

मदन साहु

सिसई (गुमला): प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बुधवार को जन शिकायत निवारण कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त कैम्प में डीआरडीए निदेशक गुमला विद्या भूषण कुमार, एवं अपर समाहर्ता गुमला सचिंद्र बड़ाइक के द्वारा नागरिकों की शिकायतों का सुना गया।

साथ ही इस कैम्प में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव, अंचल अधिकारी नितेश रोशन खलखो, प्रखण्ड प्रमुख सिसई मीणा देवी, उप प्रमुख निलेश उरांव एवं प्रखण्ड कर्मचारी मौजूद रहे।

कैम्प के माध्यम से कुल 39 आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें ओलावृष्टि से घर क्षतिग्रस्त के – 25, पंजी टू ऑनलाइन के लिए -6, राशन कार्ड से संबंधित -4, अबुआ आवास का -1, मईया सम्मान योजना का -1, आंगनबाड़ी शौचालय में जल व्यवस्था का -1, तथा विकलांग सर्टिफिकेट का -1 आवेदन जमा लिया गया। तथा नागरिकों को पन्द्रह दिनों के भीतर शिकायतों का निष्पादन करने का आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now