---Advertisement---

समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रांची उपायुक्त सहित पदाधिकारियों/कर्मियों ने भी किया रक्तदान

On: September 2, 2023 4:50 PM
---Advertisement---

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा सहित पदाधिकारियों/कर्मियों ने किया रक्तदान

राजेन्द्र इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल र्साइंसेस (रिम्स) के तत्वावधान में शिविर का आयोजन हुआ

एक इंसान ही रक्त की आवश्यकता को पूरा कर सकता है- उपायुक्त

स्वस्थ व्यस्क रक्तदान के लिए आगे आएं- उपायुक्त

रक्तदान महादान है, इससे शरीर को किसी का तरह नुकसान नहीं- उपायुक्त

रक्तदान करनेवाले पदाधिकारी/कर्मीगण को उपायुक्त ने प्रदान किया प्रमाण-पत्र

आज 02 सितंबर 2023 को समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक-ए स्थित जी-1 में राजेन्द्र इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल र्साइंसेस (रिम्स) के तत्वावधान में आयोजित शिविर में उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा सहित पदाधिकारियों/कर्मियों ने रक्तदान किया।

रिम्स में सभी गु्रप के ब्लड हमेशा उपलब्ध रहे, ये हमारी जिम्मेदारी- उपायुक्त

शिविर में रक्तदान के बाद उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि रिम्स राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल है। पूरे राज्य से मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं, इमरजेंसी में खून की आवश्यता होती है। ऐसे में रिम्स में सभी ग्रुप के ब्लड हमेशा उपलब्ध रहे ये हमारी जिम्मेदारी है।

स्वस्थ व्यस्क रक्तदान के लिए आगे आएं- उपायुक्त

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि खून शरीर के लिए आवश्यक तत्व है, इसकी भरपाई कहीं और से नहीं हो सकती, सिर्फ एक इंसान ही इंसान को रक्त उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने स्वस्थ व्यस्कों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि इससे किसी तरह का शारीरिक नुकसान नहीं होता।

रक्तदान करनेवाले पदाधिकारी/कर्मीगण को उपायुक्त ने प्रदान किया प्रमाण-पत्र

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने शिविर में रक्तदान करनेवाले पदाधिकारी/कर्मीगण को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में समाहरणालय के पदाधिकारी/कर्मीगण ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इसकी खुशी है, आगे भी इस तरह के शिविर के आयोजन का आयोजन किया जायेगा। रक्तदान शिविर में रिम्स की डॉक्टर कविता सहित अन्य ने अपना योगदान दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now