---Advertisement---

खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

On: March 18, 2025 9:41 AM
---Advertisement---

संवाददाता – अमित दत्ता

तमाड़ : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तमाड़ प्रखंड के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अभिजित चेल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पीडीएस दुकानदारों से कमीशन की कर रहा था मांग

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) दुकानदारों से कमीशन की मांग कर रहा था। जब एक दुकानदार ने इसकी शिकायत की, तो एसीबी ने जाल बिछाया और अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया

एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप

गिरफ्तारी के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया। एसीबी अधिकारियों नेआरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश?

यह मामला सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को उजागर करता है, खासकर गरीबों को सस्ती दरों पर अनाज उपलब्ध कराने वाली पीडीएस प्रणाली में। एसीबी की इस कार्रवाई से अन्य भ्रष्ट अधिकारियों को भी कड़ा संदेश मिला है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार