---Advertisement---

फर्जी कागजात बनाकर जमीन कब्जा करने को लेकर उपायुक्त से की शिकायत

On: March 20, 2025 2:49 AM
---Advertisement---

सिल्ली: प्रखंड के हजाम गांव निवासी गणेश महतो की पत्नी करुणा देवी ने एक फर्जी कागजात बनाकर जमीन कब्जा करने को लेकर उपायुक्त से शिकायत कर करवाई कि मांग की है। शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि अंचल कार्यालय में चौकीदार के पद पर पदस्थापित जगबंधु बड़ाइक अपने पहुंच का ताकत दिखाते हुए मौजा बंता हजाम थाना नंबर 108, खाता संख्या 01, प्लाॅट सं 5877 कुल रकवा 72 डिसमिल, खेवट संख्या 2/1 मुंडारी खुदकटी जमीन है। अंचल कर्मियों के सहयोग से फर्जी कागजात बनाकर उक्त जमीन को घेराबंदी कर रहा है। साथ ही उक्त जमीन पर अन्य रैयतो के जाने का रास्ता भी है। उसे भी रोका जा रहा है। उक्त जमीन के बंता हजाम मौजा के मूल रैयत परिवार की मैं बहु हूं। इसकी शिकायत पूर्व में सिल्ली थाना एवं अंचल कार्यालय में भी की हुं परंतु मुझे न्याय नहीं मिला। करुणा देवी ने उपायुक्त से इस विषय में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार