---Advertisement---

हजारीबाग: दनुआ घाटी में सड़क हादसा, 1 की मौत; 7 घायल

On: March 20, 2025 4:30 AM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के चौपारण की दनुआ घाटी में बुधवार को फिर सड़क हादसा हुआ। इसमें एक शख्स की मौत हो गयी है, जबकि हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल बिहार के रहने वाले हैं। इधर, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है उसका एक पैर कट गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दनुआ घाटी में यह हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक, एक कार और एक बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर की वजह से हुई। वाहनों की टक्कर में कई लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान आशिक कुमार के रूप में की गई। वो बाइक पर सवार था और चतरा से चौपारण आ रहा था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें