---Advertisement---

जामताड़ा: 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 32 मोबाइल, 37 फर्जी सिमकार्ड और 5 मोटरसाइकिल बरामद

On: March 20, 2025 4:23 PM
---Advertisement---

जामताड़ा: जामताड़ा साइबर पुलिस ने बिहार,बंगाल,महाराष्ट्र और कर्नाटक में फर्जी लिंक भेजकर और स्मार्ट मीटर के नाम पर साइबर अपराध के जरिए लोगों के बैंक खाते से पैसा उड़ने वाले गिरोह के जामताड़ा मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा के नारायणपुर थाना अंतर्गत बांस पहाड़ी में निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 32 मोबाइल 37 फर्जी सिम कार्ड और 5 महंगी मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से पांच आईफोन भी बरामद किया है इसका इस्तेमाल साइबर अपराध के लिए किया जा रहा था।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारिब ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी  बिहार और पश्चिम बंगाल ,कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में लोगों को फर्जी लिंक भेज कर और स्मार्ट मीटर लगवाने के नाम पर साइबर ठगी किया करता था। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। गिरफ्तार सभी अपराधी जामताड़ा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ